उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में हाल ही में फूड वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। इससे पूर्व जुलाई माह में भी पीपलीनाका पर सिवरेज लाईन की सफाई के दौरान भी शहर में हादसा हो चुका है। पिछले 4 माह के दरमियान इस तरह के दो हादसों में 5 लोगों की मौत होना सामने आ रहा है। इसके साथ ही आधा दर्जन लोग दोनों मामलों में घायल हुए हैं। नगर निगम उज्जैन के पास तमाम संसाधनों एवं विशेषज्ञों की मौजूदगी के साथ अत्यंत कम दर पर इस काम को किए जाने के बावजूद निजी संस्थाओ में इस तरह के हादसों से सवाल खडे हो रहे हैं।7 जुलाई को शहर के पीपली नाका क्षेत्र में सीवरेज लाईन की सफाई के दौरान हादसा हुआ था। उसके बाद 31 अक्टूबर को देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा में फूड वेस्ट टैंक की निजी स्तर पर सफाई के दौरान हादसा हुआ है। दोनों हादसों में काम को अंजाम दे रहे 5 लोगों की मौत होना सामने आया है । प्रारंभिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में दम घुटना ही सामने आया है। बिसरा जांच रिपोर्ट अपेक्षित हैं।पीपलीनाका पर एक की मौत,2घायल-07 जुलाई 2026 पीपली नाका, भैरवगढ़ रोड, उज्जैन – सीवरेज प्रोजेक्ट का चैंबर सीवर चैंबर की सफाई के दौरान 2 मजदूर अंदर उतरे, बेहोश हुए। तीसरा बचाने उतरा, वो भी बेहोश हुआ। अशोकपिता भेरूलाल सालाखेड़ी गाँव, तहसील आलोट, जिला रतलाम की मौत अस्पताल में होना सामने आया था। अशोक चैंबर में ब्लॉक क्लियर करने के लिए बिना सुरक्षा उपकरण के उतरा था, तभी जहरीली गैस चढ़ने से गिर गया और बेहोश हो गया। घायल गोपाल डाबी पिता थावर, निवासी इलासपुरी गाँव, तहसील घट्टिया, उज्जैन अशोक को बचाने उतरे थे। रमेश चौहान पिता जुझार, निवासी आलोट, रतलाम – अशोक को बचाने उतरे थे। घटनाक्रम के समय उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने तत्काल रूककर मदद पहुंचाने एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाने में त्वरित कार्रवाई की थी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कराया गया था। जहरीली गैस से दम घुटना सामने आया था। मानव अधिकार आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया था। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और उज्जैन एसपी को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें जांच की स्थिति और मृतक के परिजन को मुआवजा और घायलों की स्थिति शामिल थी।फूड वेस्ट टैंक में 4 की मौत,3घायल-31 अक्टूबर 2026 की रात होटल श्रीगंगा, देवास रोड, उज्जैन – फूड वेस्ट चैंबर / टैंक फूड वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान पैर फिसलने से कमलेश टैंक में गिरा, बचाने के लिए एक-एक कर 3 और उतरे।कमलेश तंबोली पिता , नितिन वाल्मीक पिता ताराचंद, वाहिद खान ,मनोज मीणा पिता तेजमल मीणा होटल सुपरवाइजर की दम घुटने से मौत होना प्रारंभिक रूप से सामने आया। हेमराज बचकर बाहर निकला, 2 बचाने वाले बीमार हुए, 3 पुलिसकर्मी भी रेस्क्यू में घायल हुए। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दम घुटना सामने आया। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।नगर निगम के पास पूरे संसाधन-सीवर, सेप्टिक टैंक एवं फूड वेस्ट टैंक की सफाई के लिए नगर निगम के पास पूरे संसाधन उपलब्ध हैं। नगर निगम द्वारा सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए जेटिंग-सक्शन मशीन, सक्शन मशीन, सीवर सक्शन मशीन, सीवर मशीन, पावर बकेट सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं। इन मशीनों की क्षमता 8000, 6000, 3000 एवं 1500 लीटर तक है। इनके माध्यम से आवश्यकता एवं कार्य की प्रकृति के अनुसार सफाई कार्य संपादित करवाया जा सकता है।अपशिष्ट टैंकों की सफाई अथवा खाली करवाने का कार्य नगर निगम से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही करवाएं। बगैर अनुमति सफाई का कार्य करवाना एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर संबंधित नागरिक, प्रतिष्ठान अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई किए जाने के प्रावधान हैं। नगर निगम ने इसे लेकर टोल फ्री नंबर 70677 11 995,14420 नगर निगम कंट्रोल रूम 0734-2535244 भी जारी किए गए हैं।