उज्जैन के तलाई की पाल क्षेत्र के मोहल्ले में रहने के एवज में हर महीने 500 रुपए हफ्ता मांगने और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करने वाले आदतन अपराधी को पंवासा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ टोकन का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता और चिल्लाता नजर आया- ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।’ आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
टोकन का जुलूस निकाला कान पकड़कर उठक-बैठक