उज्जैन/ महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्रिज और सर्विस रोड के निर्माण के बीच आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। कई रास्ते बंद होने से लोगों को कम दूरी तय करने के लिए भी शांति पैलेस और नानाखेड़ा होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।इसी समस्या को लेकर गुरुवार रात करीब 8 बजे 15 से 20 कॉलोनियों के रहवासी एकजुट होकर सांसद अनिल फिरोजिया के घर पहुंचे। उन्होंने सांसद को अपनी परेशानी बताई। इस पर सांसद ने अधिकारियों से चर्चा कर 10 दिन में सर्वे कराने और रास्तों की कनेक्टिविटी सुधारने का प्लान तैयार कराने का आश्वासन दिया।कॉलोनियों से निकलने के लिए भी लगाना पड़ रहा लंबा चक्कररहवासी संतोष व्यास ने बताया कि महामृत्युंजय द्वार के पास कट बंद होने से प्रशांति एवेन्यू, अमरनाथ एवेन्यू, सांवरिया परिसर, दीप्ति परिसर और तृप्ति परिसर सहित आसपास की कई कॉलोनियों के लोग परेशान हैं।स्कूल बसों ने तय किए पिकअप पॉइंट, मेडिकल इमरजेंसी की भी चिंतारहवासियों के मुताबिक, रास्ते बंद होने से बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कुछ स्कूल बस संचालकों ने कॉलोनियों के अंदर से बच्चों को लेने से मना कर दिया है। ऐसे में अभिभावकों को तय पिकअप पॉइंट तक बच्चों को छोड़ने जाना पड़ रहा है। वहीं, बसंत विहार स्थित हॉस्पिटल पहुंचने के लिए भी लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। रहवासियों ने आशंका जताई कि मेडिकल इमरजेंसी के दौरान यह परेशानी और बढ़ सकती है। अंदरूनी मार्ग, कट और सिग्नल की व्यवस्था जरूरीसांसद अनिल फिरोजिया ने रहवासियों को बताया कि उन्होंने एमपीआरडीसी के इंदौर और उज्जैन के अधिकारियों को बुलाकर प्रशांति एवेन्यू से इंपीरियल होटल तक पूरे मार्ग का सर्वे कराया है। यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी से भी चर्चा की गई है। सांसद के मुताबिक, अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था का प्लान तैयार करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है।उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि यह मार्ग शहर के बीच से गुजरता है और महाकाल मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर है। इसलिए इसे केवल स्टेट हाईवे की तरह नहीं, बल्कि शहर की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाना चाहिए। यहां जरूरत के मुताबिक कट, ट्रैफिक सिग्नल और स्टॉपर की व्यवस्था की जाए, ताकि एक ओर की कॉलोनियों के लोग दूसरी ओर आसानी से आ-जा सकें।
महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्रिज और सर्विस रोड के निर्माण के बीच आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई