इंदौर।इंदौर सेंट्रल जेल में शनिवार को मुलाकात के दौरान कैदियों के बीच विवाद हो गया। जेल नंबर 6 की बैरक में बंद हेमंत यादव और कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन व अन्य कैदियों के बीच यह विवाद जेल की खिड़की पर मुलाकात के समय हुआ। मामले में जेल प्रशासन ने किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।जानकारी के अनुसार, नंदानगर निवासी कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन के जन्मदिन के लिए उसके साथी प्रदीप यादव, गोलू तिवारी और अन्य जेल मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कैदी खिड़की पर फोन के जरिए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अनवर डकैत और हेमंत यादव के बीच जल्द बात खत्म करने को लेकर कहासुनी हो गई।धक्का-मुक्की से मारपीट तक पहुंचा मामला
बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर अनवर डकैत ने हेमंत यादव को धक्का दे दिया। इसके बाद कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन बीच में आ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद जेल प्रहरियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया और मुलाकात बंद कर दी।