इंदौर। खुड़ैल में एकतरफा प्यार के चलते 21 वर्षीय छात्रा को बदनाम करने का मामला सामने आया है। खातीवाला टैंक निवासी नवीन शर्मा उर्फ शिवा छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए उसके जीजा, बहन और भाभी समेत रिश्तेदारों को कॉल और मैसेज कर रहा था।उसने नंबर देने वाले को 40 से 50 हजार रुपए देने की बात भी कही। छात्रा के भाई के विरोध करने पर आरोपी ने AI से उसकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने और दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। खुड़ैल पुलिस ने शनिवार रात छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज की है।
छात्रा के भाई को युवक ने अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी :शिकायत पर FIR दर्ज