लू की चेतावनी का तरीका बदलेगा:केरलम में हीटवेव का अलर्ट नहीं मिला; MP-UP, में पारा 45°C पार

भोपाल//लखनऊ।भारतीय मौसम विभाग (IMD) देश में हीटवेव अलर्ट जारी करने के नियम बदलने की तैयारी में है। विभाग का कहना है कि मौजूदा नियम देश के अलग-अलग इलाकों, खासकर केरलम के मौसम के मुताबिक असरदार नहीं हैं।इस साल केरलम में तेज गर्मी और उमस है। पहली बार कर्नाटक-महाराष्ट्र तट के पास बने एंटी-साइक्लोन सिस्टम के आधार पर मौसम का अनुमान लगाना पड़ा।IMD के मुताबिक केरलम में हीट स्ट्रोक के कई केस सामने आए, लेकिन मौजूदा नियमों के कारण हीटवेव की चेतावनी जारी करना मुश्किल था।

अब IMD नए नियम बनाएगा, ताकि राज्यों को समय पर हीटवेव की चेतावनी दी जा सके। इसके लिए डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से भी सलाह ली जाएगी।वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में आज हीटवेव का अलर्ट है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती में 45.6°C और राजस्थान के फलौदी में 44.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment