राहुल का आरोप-मोदी मेरा फोन टैप करा रहे:बोले- आमने-सामने बहस करें, तोPM नहीं रहेंगे

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया। राहुल ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑस्क मी’ सेशन में मोबाइल दिखाते हुए कहा, विदेशी फंडिंग के सबूत यहां है। पीएम जानते हैं कि वह मेरा फोन टैप करा रहे हैं।उन्होंने फिर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आमने-सामने की बातचीत के बाद मोदी पीएम पद पर नहीं रहेंगे।
                                                                       पिछले 12 दिन में यह सातवीं बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। मोदी कहते हैं कि आपको विदेश से मदद मिल रही है, जबकि आप कहते हैं कि मोदी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। इन दोनों दावों के समर्थन में सबूत कहां हैं? उनके फोन में ही सभी आरोपों के सबूत हैं। वन-ऑन-वन डिबेट से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment