टांडा (धार)। बाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत बडकच्छ की शासकीय उचित मूल्य दुकान से संबंधित पीडीएस खाद्यान्न दूसरी पंचायत के ग्राम बांकी(टाण्डा) स्थित एक निजी मकान में पाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद नायब तहसीलदार कैलाश डामोर मौके पर पहुंचे और संबंधित मकान का निरीक्षण किया। जिसमे अवैध रूप से पीडीएस खाद्यान्न पाया गया। मौके की स्थिति दर्ज करते हुए प्रशासन द्वारा मौका पंचनामा तैयार किया गया।शिकायत के अनुसार बड़कछ की शासकीय उचित मूल्य दुकान का गेहूं महेंद्र सिंह पिता भुवान के निजी मकान, ग्राम बांकी(टाण्डा) में रखा गया था। मामला सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि बडकच्छ की उचित मूल्य दुकान का शासकीय खाद्यान्न दूसरी पंचायत के निजी मकान तक किस प्रक्रिया के तहत पहुंचा और वहां रखने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति या लिखित आदेश नहीं था।मौके पर प्रशासन द्वारा संबंधित गंगा स्वयं सहायता समूह से खाद्यान्न को बांकी में रखने संबंधी दस्तावेज, परिवहन संबंधी रिकॉर्ड तथा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन समूह के संबंधित के पास किसी भी प्रकार के विधिक दस्तावेज का आदेश उक्त स्थान बांकी का नहीं होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थान पर उचित मूल्य दुकान का कोई बोर्ड भी नहीं पाया गया। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि शासकीय खाद्यान्न का भंडारण किस व्यवस्था के तहत किया जा रहा था और खाद्यान्न रखने के लिए संबंधित स्थान अधिकृत नहीं था।
गेहूं के साथ चावल की मात्रा में भी अंतर-मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक की अधिकारीयो द्वारा जांच के दौरान गेहूं के साथ चावल एवं अन्य सामग्री की मात्रा में भी अंतर पाया गया ,नायब तहसीलदार ने बताया कि पीडीएस मशीन से भौतिक सत्यापन करने पर गेहूं चावल एवं अन्य खाद्यान में अंतर पाया गया। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो द्वारा मौके पहुंच कर अवैध रूप से रखे पीडीएस खाद्यान सामग्री को उक्त निजी मकान से जप्त कराया गया।
शिकायत पूर्व में भी ग्राम पंचायत बडकच्छ के ग्रामीणों द्वाराजिला कलेक्टर धार को की गई थी। जांच के बाद दोषी पाए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में गंगा स्वंय सहायता आजीविका समूह से पीडीएस खद्दन का वितरण नही कराकर रितु स्वंय सहायता समूह गातला से वितरण कराया जाए। कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। परंतु कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा निरीक्षण नहीं किया। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। “बोरी रोड स्तिथ मकान में अवैध रूप से पीडीएस खाद्यान्न रखने की सूचना मिलने पर वहाँ जाकर पीडीएस मशीन से भौतिक सत्यापन करने पे अंतर पाया गया। अवैध खाद्यान्न को जब्त कर मौके पर पंचनामा बनाकर विधिवत कार्यवाही की गई।”