मादक पदार्थ 10 किलो 150 ग्राम अफीम के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार.

 नीमच। – पुलिस महानिदेशक  द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक  नीमच  राजेश व्यास के निर्देशन में नीमच पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक  किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम को 51 लाख रूपयें मुल्य की 10 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहीत आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । :-दिनांक 16.08.2026 को उनि जाकिर हुसैन मंसुरी थाना नीमचकेंट को उनके विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सुमेर राम पिता अन्नाराम विश्नोई निवासी जोधपुर राजस्थान का अपने साथ अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर राजस्थान तरफ जाने वाली बस के इंतजार में खडा है। जो उनि जाकिर हुसैन मंसुरी द्वारा मुखबीर सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के नियमों का पालन कर आरोपी सुमेर राम पिता अन्नाराम विश्नोई, उम्र 43 साल, निवासी झंवर, जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाले कपडे के बेग में से कुल चार थैलियों में भरा 10.150 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी सुरजराम के विरूद्ध पुलिस थाना नीमचकंेट पर अपराध क्रमांक 425/2026 धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना आरोपी सुमेर राम से जप्त अफीम के स्त्रौतो के संबंध में पुछताछ जारी है।गिरफ्तार आरोपी-:- सुमेर राम पिता अन्नाराम विश्नोई, उम्र 43 साल, निवासी डेलु मनाडा की ढाणी, थाना झंवर, जिला जोधपुर राजस्थान*महत्वपुर्ण योगदान*:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि जाकिर हुसैन मंसुरी, आरक्षक अंकित मौढ, आरक्षक अल्पेश बैरागी, आरक्षक सुरेश माली, आरक्षक रामनारायण, आरक्षक भानुप्रतापसिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment