उज्जैन में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकली:सीएम बोले- गरीब चाय वाला प्रधानमंत्री बन जाए तो कांग्रेस का दिमाग खराब हो जाता है,सीएम ने सफाईकर्मी को 5-5 हजार देने की घोषणा की

उज्जैन \ भारतीय जनता पार्टी नगर जिला और ग्रामीण इकाई के संयुक्त आयोजन में मंगलवार को उज्जैन में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।यात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर सांदीपनि चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा के पहले सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- गरीब चाय वाला प्रधानमंत्री बन जाए तो कांग्रेस का दिमाग खराब हो जाता है।लोकतंत्र के लिए हम सभी को काम करना चाहिए- सीएममुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के लिए हम सभी को काम करना चाहिए। हमारे सभी लोग जहां भी हैं, उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि अवंतिका नगरी के माध्यम से चारों ओर का वातावरण देश-दुनिया में धन्य हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 2000 साल पहले इसी उज्जयिनी से विक्रमादित्य ने लोकतंत्र की लड़ाई शुरू की थी। राजा विक्रमादित्य की 32 पुतलियों में विशेष गुणों का वर्णन मिलता है। उन्होंने जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ी थी।आयोग के बिना चुनाव कराना कैसे संभव हैसीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज एक गरीब चाय वाला प्रधानमंत्री बनकर सरकार चलाए तो कांग्रेस का दिमाग खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव कराना है तो स्वाभाविक रूप से चुनाव आयोग ही कराएगा।आयोग के बिना चुनाव कराना कैसे संभव है। उन्होंने मतदाता सूची को जरूरी बताते हुए कहा कि सूची में मृत लोगों के नाम हटाए जाने चाहिए। यदि किसी व्यक्ति का नाम पांच जगह दर्ज है तो उसे भी हटाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में हारने के बाद हाहाकार मचाती है। कांग्रेस की दोमुंही नीति अब चलने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि छलनी सुई से कह रही है कि तेरे छेद गिन ले कितने हैं।कांग्रेस ने करीब 90 सरकारें गिराईंमुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान बनने के साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उसमें संशोधन शुरू कर दिए थे। बाद में सोनिया गांधी के समय भी यही स्थिति रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने करीब 90 सरकारें गिराईं। यह पाप कांग्रेस के माथे पर लिखा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताती है, जबकि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और बोलने का सबसे पवित्र मंदिर लोकसभा है। वहां अपनी बात रखने के बजाय कांग्रेस लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment