नागदा में चंबल नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलने और पानी का रंग लाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की

उज्जैन\ नागदा में चंबल नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलने और पानी का रंग लाल दिखाई देने के बाद मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की।टीम ने नदी के अलग-अलग स्थानों से पानी के सैंपल लेकर विस्तृत जांच के लिए भेजे हैं। शुरुआती जांच में पानी में एसिड होने के संकेत मिले हैं, हालांकि इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। चार-पांच दिन पहले मृत मिली थीं मछलियां करीब चार-पांच दिन पहले चंबल नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिली थीं। इसके बाद पानी का रंग लाल दिखाई देने की शिकायत की गई।शिकायतकर्ता जुगल अरोड़ा और सत्येंद्र शेखावत की शिकायत पर उज्जैन से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी नागदा पहुंचे।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक एचएस शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पानी में एसिड के संकेत मिले हैं। सैंपल की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।उन्होंने आशंका जताई कि नागदा के किसी सर्विस सेंटर या कारखाने से निकलने वाला रासायनिक कचरा नदी में पहुंच रहा हो सकता है। नदी के पानी से खेतों की सिंचाई कर रहे किसान चंबल नदी के किनारे बसे गांवों के किसान इसी पानी से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। पानी कम होने के कारण उनके पास दूसरा विकल्प नहीं है। यदि पानी के रासायनिक प्रदूषण की पुष्टि होती है तो इसका असर खेती और पर्यावरण पर पड़ सकता है  अवैध सर्विस सेंटरों पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दावैज्ञानिक एचएस शर्मा ने बताया कि विभाग पहले भी सर्विस सेंटरों के खिलाफ पंचनामा बनाकर कार्रवाई के लिए स्थानीय प्रशासन को जानकारी दे चुका है।उन्होंने यह भी माना कि शहर में कई सर्विस सेंटर अवैध रूप से चल रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की भी है।नागदा के उद्योगों में ट्रकों के जरिए अलग-अलग तरह के रसायन लाए और बाहर भेजे जाते हैं। इन ट्रकों की धुलाई शहर के सर्विस सेंटरों पर भी होती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment