ओडिशा \ बालासोर जिले में बिस्किट चोरी के शक में एक दुकानदार ने 13 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़के का शव दुकान के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया।पुलिस के मुताबिक, लड़का दुकानदार संतोष बेहरा की दुकान से बिना पूछे बिस्किट का पैकेट लेकर खाने लगा। दुकानदार ने उस पर चोरी का आरोप लगाया।पुलिस ने बताया कि लड़के ने पैसे देने की बात कही थी, लेकिन दुकानदार ने उसे दुकान में खींच लिया और अपने बेटे मानस बेहरा के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कीघटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर सीसीटीवी फुटेज वाली हार्ड डिस्क जब्त की और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दुकानदार और उसके बेटे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन कियाघटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के समझाने के बाद करीब 12 घंटे में प्रदर्शन खत्म हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बालासोर जिले में बिस्किट चोरी के शक में एक दुकानदार ने 13 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या