तराना।किसानो की मांगों को लेकर समस्त कांग्रेस संगठन द्वारा पुराने पेट्रोल पंप से एस डी एम कार्यालय तक रैली निकालकर एवं एस डी एम कार्यालय का घेराव किया। विधायक महेश परमार एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा करीब 4 घण्टे तक एस डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। विधायक महेश परमार ने कहा कि इस वर्ष कम भरी हुई है जिससे किसान परेशान है बैंक द्वारा विद्युत विभाग द्वारा जो वसूली की जा रही है उसे रोका जाए। नर्मदा लिंक परियोजना के द्वारा जो गांव जोड़े गए हैं उसे क्षेत्र में सुचारू रूप से जल प्रदान किया जाए एवं विधानसभा के शेष बच्चे गांव को तत्काल सर्वे कराकर नर्मदा लाइन से जोड़ा जाए। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गया करीब 4 घंटे तक धरना प्रदर्शन के बाद विधायक परमार द्वारा एसडीम अनिरुद्ध मिश्रा को ज्ञापन सोपा गया।ज्ञापन में बताया कि नर्मदालाईन का पानी विधानसभा के हर क्षेत्र डेम, तलाब, नदी में पानी छोड़कर जल आपूर्तिपूरा किया जाय। जिससे पेयजल एवं मवेशीयों को पानी की सुविधा एवं थोड़ा बहुत कृषि कार्य में कामआ सके ।
सरकार द्वारा उज्जैन जिले को सूखा ग्रस्त की घोषणा की गई है उसका शासन द्वारा लिखित आदेशकिया जाय जिससे कि किसानों को तत्काल बीमा, मुआवजा और राहत पैकेज दिया जाय व बैंको एवंविद्युत विभाग की वसूली पूर्ण रूप से रोकी जाए तथा बैंकों का ब्याज शासन द्वारा भुगतान किया व बिजली पूरी तरह से माफ किय जाए जिससे कि किसानों को थोड़ी राहत मिल सकें। खाद वितरण व्यवस्था में ई-टोकन बंद करके किसान के रकबा अनुसार किसानों खाद आसानी से उपलब्ध करवाया जाय ।. जिस प्रकार से भाजपा के रीवा क्षेत्र के सांसद जनार्दन मिश्र द्वारा किसानों के प्रति अमर्यादितटिप्पणी की गई कि किसान साल में 3 महिने काम करता है बाकी समय जुआ सट्टा, शराब पीता है किसान बहुत आहत है । यह बातें भाजपा की किसानों के प्रति असली चरित्र उजागर करती है। जिसकीसभी किसान एवं कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।साथ बैंक द्वारा एवं विद्युत विभाग द्वारा जो वसूली की जा रही उसे रोका जाये। जिससे संकट की इस घड़ी में किसानों भाईयों को राहत मिल सकें।अगर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व आम जन की उक्त समस्याओं का समयावधि में निराकरण करने की मांग कि गई है।इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रुपेश परमार, जनपद अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, किसान नेता गंगा सिंह,नरेंद्र कानडी, पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल मालवीय, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।