स्कूल समर कैंप में छात्रा से छेड़छाड़:बॉयज हॉस्टल वार्डन ने की हरकत; पॉक्सो में गिरफ्तार

इंदौर। एक स्कूल के समर कैंप के दौरान एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय छात्रा की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात कैंपस में हंगामे की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्टल पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्रा व स्टाफ से पूछताछ की गई। मामले में बॉयज हॉस्टल के वॉर्डन विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी वॉर्डन के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात जब टीम हॉस्टल पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया था। शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment