देर रात ताले तोड़ने पहुंचे बदमाश:CCTV में कैद हुई वारदात शोर मचाया तो गाड़ियां गिराकर भागे

इंदौर। सराफा  में सोमवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन से ज्यादा बदमाश धान गली में पहुंचे और यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ कई दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की। बदमाशों की पूरी करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।जानकारी के मुताबिक बदमाश देर रात धान गली पहुंचे थे। यहां से उन्होंने गैस भट्टी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद उन्होंने आसपास की दुकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की। इसी दौरान इलाके के रहवासियों की नजर बदमाशों पर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी बौखला गए और गली में खड़ी कई दोपहिया गाड़ियों को गिरा दिया।हंगामे के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की जांच शुरू की। रहवासियों ने रात में बनाए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment