उज्जैन। नागदा में संजय उर्फ सोना जैन की खाली बिल्डिंग लकड़दास मंदिर की गली में बड़े पैमाने पर सट्टा खाईवाली होने की खबर मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने नागदा पुलिस के साथ दबिश मारी। मौके से दिलीप उर्फ सावन पिता बाबूलाल 50 साल निवासी जवाहर मार्ग दीनदयाल चौक नागदा को हिरासत में लिया गया। जिसके पास से लाखों का सट्टा हिसाब लिखी 31 डायरी, पांच कैलकुलेटर, मोबाइल और 1750 रूपये नगद बरामद किये गये। क्राइम ब्रांच ने सट्टा खाईवाल को नागदा पुलिस के सुपुर्द किया गया। जहां मामले में सट्टा एक्ट अधिनियम की धारा 4 (क) का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। डायरी में मिले हिसाब का आकंलन किया जा रहा है।
। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम कालूखेड़ी में रहने वाला 70 वर्षीय हीरालाल पिता भैरूलाल सोमवार को मवेशी बेचने घौंसला हाट बाजार गया था। जहां से देर शाम वापस लौटा। रात में पुत्र छतरसिंह घर आया और मवेशी बेचने पर मिले रूपयों में शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगा। बुजुर्ग पिता ने रूपये देने से मना किया तो पुत्र ने विवाद करते हुए पत्थर से सिर फोड़ दिया और भाग निकला। लहूलुहान हीरालाल को परिजनों ने देखा तो रात में उपचार के लिये उज्जैन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले में पुलिस का कहना था कि पिता-पुत्र के बीच विवाद की सूचना मिली है। अस्पताल में भर्ती घायल के बयान दर्ज कर मामले में प्रकरण दर्ज किया जायेगी।
पांड्याखेड़ी चौराहा पर उद्योगपुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार-मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस घायल को निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसकी मौत होना सामने आया। पंवासा थाना पुलिस सूचना मिलने अस्पताल पहुंची और मृतक की शिनाख्त के लिये उसके पास दस्तावेजों की तलाशी ली गई। आधार कार्ड मिलने पर मृतक का नाम गजेन्द्र पिता सोहनसिंह राजपूत 38 साल निवासी पांड्याखेड़ी सामने आया। रात में ही परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर सामने आया कि प्रायवेट काम करता था, पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है।
बाइक सवार युवक की मौत,,क्राइम ब्रांच की दबिश ,पुलिस सूचना मिलने अस्पताल पहुंची