उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलियाडाबी में मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर घर में मुकेश पिता रूगनाथ बागरी 55 साल परिवार को लटका मिला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की तो मृतक के पास से चंद लाइनों का लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें अपनी मर्जी से मरने और किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी गई थी। अंत में लिखा था आर्मी का लवर। थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि कुल्फी बेचने का काम करता था और उसकी आर्मी में जाने की काफी इच्छा थी। लेकिन जा नहीं पाये थे। थाना प्रभारी के अनुसार फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
क्षिप्रा नदी रामघाट से मंगलवार सुबह एक युवक की लाश महाकाल पुलिस ने लोगों की सूचना पर बरामद की। तैराक दल के सदस्यों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडवियर था। जिसके चलते आशंका जताई गई कि नहाने के दौरान डूबा है। घाट पर आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किये गये। लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। घाट पर कपड़ों की तलाश करने पर कुछ नहीं मिला। जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। थाना एएसआई श्रवण कुमार चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। आसपास के थाना पुलिस को मृतक का फोटो भेज पहचान के प्रयास किये जा रहे है, गुमशुदा लोगों की जानकारी भी मांगी गई है। बुधवार दोपहर तक शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराकर दफनाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
क्षिप्रा नदी से मिली लाश, शाम तक नहीं हुई शिनाख्त ,सुसाइड नोट में लिखा आर्मी लवर