एम आर 21 चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत एस आर 4 मार्ग पर कार्य की धीमी गति  एक और निर्माण एजेंसी पर 5 लाख की पेनल्टी -निगमायुक्त ने रात्रिकालीन शिफ्ट में औचक निरीक्षण किया

उज्जैन। एक बार फिर से रात्रिकालीन शिफ्ट में निर्माण कार्य की गति धीमी मिलने पर नगर निगम आयुक्त ने निर्माण एजेंसी पर सख्ती की है। एम आर 21 चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत एस आर 4 मार्ग पर कार्य की धीमी गति मिलने पर एजेंसी पर 5 लाख की पेनल्टी लगाई गई है। इस दौरान आयुक्त ने जमकर नाराजगी भी जाहिर की है। इससे पूर्व सराफा एवं ढाबा रोड चौडीकरण में भी धीमी कार्य गति पर पेनल्टी लगाई जा चुकी है।सिंहस्थ 2028 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य निर्माणाधीन है। नियमित निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने सोमवार रात को डी मार्ट के सामने से एम आर 21 मार्ग चौड़ीकरण के तहत एस आर 4 चौड़ीकरण कार्य का रात्रिकालीन शिफ्ट में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सामने आया कि  ठेकेदार द्वारा उक्त मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य में धीमी गति पर कार्य किया जा रहा है  निगम आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण यंत्री को  सम्बन्धित निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी कर 5 लाख की पैनल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री आर के जैन, सहायक यंत्री चरक मित्तल उपयंत्री प्रयास जैन एवं कार्य के ठेकेदार एवं कंसलटेंट मौजूद रहे।लेबर एवं संसाधन बढाने के निर्देश-निगम आयुक्त ने सम्बन्धित ठेकेदार को निर्देश दिए कि  रात्रिकालीन शिफ्ट में प्रकाश व्यवस्था कर सुरक्षा दीवार के निर्माण की गति को बढ़ाए दिन के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में ठेकेदार को लेबर एवं संसाधनों को बढ़ाने के साथ कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। 18 मीटर चौडा होगा एस आर -4-एम आर 21 मार्ग चौड़ीकरण के तहत एस आर 4 मार्ग 18 मीटर चौड़ाई के 1500 मीटर लंबाई के साथ कार्य प्रगतिरत है।  मार्ग पर 7-7 मीटर में बाएं एवं दाहिने मार्ग पर सड़क निर्माण के साथ मार्ग पर नाली निर्माण कार्य एवं वाल एवं पाथवे का निर्माण किया जाएगा। मार्ग पर 700 मीटर में सीमेंट कांक्रिट कार्य पूर्ण किया गया है। 800 मीटर में प्रगतिरत है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment