236 दिन से दौड़ रहे ‘ब्लैक पैंथर’ मोनू राज आधुनिक श्रवण कुमार उज्जैन पहुंचा माँ के स्वस्थ की मन्नत में दौडने वाले मोनू को महाकाल में मिला मान -12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की 15 हजार KM की कठिन यात्रा, अब तक 7 ज्योतिर्लिंग पूरे किए

उज्जैन। मां के स्वस्थ्य की मन्नत पूरी होने पर पटना से दौडकर 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की 15 हजार KM की कठिन यात्रा पर निकले और अब तक 7 ज्योतिर्लिंग एवं दो धाम के दर्शन करने वाले मोनू राज चौहान को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे पर प्रबंध समिति ने सम्मान किया है। उन्हें दुशाला ओढाकर यह सम्मान दिया गया और दर्शन की सुविधा प्रदान की गई।  भक्ति और संकल्प की अनूठी मिसाल पेश करते हुए बिहार के पटना निवासी मोनू राज चौहान 236 दिन की पैदल दौड़ के बाद उज्जैन पहुँचे। सोशल मीडिया पर ‘ब्लैक पैंथर’ के नाम से प्रसिद्ध मोनू ने अपनी माँ के स्वास्थ्य के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की यात्रा दौड़कर करने का संकल्प लिया है।मां के गले में फंसा था मछली का कांटा-मोनू ने बताया कि 6 साल पहले माँ के गले में मछली का काँटा फंस गया था। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला। तब उन्होंने गाँव से 50 किलोमीटर दूर बाबा श्री देश्वरनाथ के मंदिर में मन्नत माँगी। माँ के ठीक होने पर उन्होंने ये कठिन यात्रा शुरू की।8 ज्योर्तिलिंग एवं 2 धाम की यात्रा पूर्ण-15 मार्च 2026 से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक वे 15 से 16 हजार किलोमीटर दौड़ चुके हैं। अब तक उन्होंने 2 धाम और 7 ज्योतिर्लिंग – बैद्यनाथ, मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम्, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन किए हैं। वे ओंकारेश्वर से निकले और उज्जैन में महाकालेश्वर उनका 8वां ज्योतिर्लिंग है।नशा छोडो,माता-पिता को खुश करने का नशा करोउज्जैन पहुँचने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने मोनू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मोनू महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद गुजरात की ओर प्रस्थान करेंगे। मोनू ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा – “नशा छोड़ो। अगर नशा करना है तो माता-पिता को खुश करने का, देश और धर्म के लिए कुछ करने का नशा रखो।”मंदिर समि‍ति ने दुशाला ओढाकर किया सम्मान-श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक एवं नायब तहसीलदार हिमांशु कारपेंटर के अनुसार देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की साहसिक और आध्यात्मिक यात्रा के तहत मोनू राज चौहान ने गुरूवार को उज्जैन के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। यह कठिन यात्रा उन्होंने अपनी मां और देश की सभी माताओं को समर्पित की है। महाकाल दरबार में उन्होंने बताया कि यात्रा में अब तक 236 दिन लगे हैं, एवं मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। श्री चौहान शुक्रवार तडकें की भस्मार्ती दर्शन भी करेंगे। प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री हिमांशु कारपेंटर द्वारा श्री मोनू राज चौहान का स्वागत एवं सत्कार किया गया। पूजन पुजारी राजेश गुरु ने सम्पन्न करवाया ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment