बड़ौद।, लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.11.2026 को लोकायुक्त उज्जैन ने बड़ौद, आगर मालवा में महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची को 30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।शिकायतकर्ता बहादुर लोहार ने दिनांक 04.11.2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित को शिकायत की थी की मेरी पत्नी रामू की, महिला एवं बाल विकास परियोजना में सहायिका पद की नियुक्ति हेतु परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची द्वारा 80,000 कि मांग की जा रही थी, आवेदक के निवेदन करने पर परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान 60,000 रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुआ। पहली किश्त 30,000 रुपए लेते आज दिनांक को परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची को रंगे हाथों पकड़ा।
लोकायुक्त ने बड़ौद महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर को रिश्वत लेते पकड़ा