बुरहानपुर। खेत में मक्का, मिर्ची और तुवर की फसल लगाकर उसकी आड़ में गांजे की खेती की जा रही थी। बाहर से देखने पर खेत में सामान्य फसल नजर आती थी, लेकिन इनके बीच कतारों में गांजे के पौधे लगाए गए थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने खेत में दबिश दी और मौके से गांजे के 23 हरे पौधे जब्त किए। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने खेत मालिक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामला निंबोला…
Read MoreDay: November 5, 2026
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की संयुक्त बैठक में कोटवारों के साथ सूचना तंत्र मजबूत करने पर चर्चा
बड़नगर। आबकारी विभाग उज्जैन द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने एवं सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़नगर में कोटवारों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संवाद से समाधान, सहभागिता से सुशासन के मंत्र पर जोर दिया गया।बैठक में एसडीएम धीरेंद्र पाराशर, आबकारी विभाग से निधि जैन, तहसीलदार रुपाली जैन सहित आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध मदिरा से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, स्थानीय स्तर पर सतर्कता एवं जनसहभागिता पर चर्चा की गई। सशक्त सूचना तंत्र, सक्रिय जनसहभागिता और समन्वित प्रयास…
Read Moreजेब के रुमाल में छिपा रखी 1.50 लाख की ब्राउन शुगर संग तस्कर पकड़ाया: केस दर्ज
इंदौर।इंदौर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने राजकुमार सब्जी मंडी के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।आरोपी की पहचान निरंजनपुर निवासी मनोज उर्फ मन्नू (25) के रूप में हुई है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने मामले का खुलासा किया। चेकिंग के दौरान टीम को देखकर घबराया आरोपी-क्राइम ब्रांच टीम हनुमान मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक टीम को…
Read Moreशुल्क विनियामक आयोग ने प्रेस्टीज प्रबंधन को बुलाया:अभाविप ने कार्रवाई की उम्मीद में फिलहाल आंदोलन रोका
इंदौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेस्टीज संस्थान में विद्यार्थियों से की जा रही अवैध शुल्क वसूली के विरोध में एक सप्ताह से निरंतर आंदोलन किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद की कड़ी चेतावनी के बाद अब शुल्क विनियामक आयोग ने 13 नवम्बर को प्रेस्टीज प्रबंधन को भोपाल में तलब कर लिया है। दरअसल, उक्त प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों से अवैध शुल्क लिया जा रहा है, जो वापस नहीं किए जाने तथा रोक नहीं लगाए जाने के विरोध में परिषद का संघर्ष जारी है।इसी क्रम में मंगलवार को प्रेस्टीज संस्थान…
Read Moreईरान की मस्जिदों में परमाणु बम बनाने की मांग उठी:कट्टरपंथी नेता बोले- इसके बिना सुरक्षित नहीं
तेहरान।ईरान में परमाणु बम बनाने की मांग हो रही है। देश की मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज के दौरान इमाम और कट्टरपंथी नेता खुले तौर पर कह रहे हैं कि अमेरिका और इजराइल से सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार बनने चाहिए।यह मांग ऐसे समय में उठ रही है, जब ईरान के नेता अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग को खत्म करने की कोशिशें कर रहे हैं।देश के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई ने फतवा जारी कर परमाणु बम बनाने और इस्तेमाल करने पर बैन लगाया था। अब इसके…
Read Moreट्रम्प की पार्टी में बगावत:नेताओं ने रक्षा मंत्री पर आरोप लगाया- ईरान जंग में फंसाया; टैरिफ से भी बिगड़ी बात
वॉशिंगटन डीसी।मिडटर्म चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी में अंदरूनी नाराजगी सामने आने लगी है। टेक्सास के रिपब्लिकन नेता चैड विलबैंक्स ने ईरान युद्ध, टैरिफ और रूस के राष्ट्रपति पुतिन का पक्ष लेने वाले ट्रम्प के फैसलों को हार की वजह बताया।CNN के मुताबिक, ट्रम्प के करीबी नेताओं ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति को ईरान युद्ध में उलझा दिया, लेकिन इससे निकलने की कोई स्पष्ट योजना नहीं बनाई। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी माना कि ईरान युद्ध के कारण…
Read Moreपदयात्रा के दौरान शाह बोले-राहुल मुद्दों पर चर्चा नहीं करते, अराजकता फैला रहे
करनाल।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में पदयात्रा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। वर्ष 2024 के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।शाह ने कहा, “कहते हैं न कि बिल्ली को जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो वह झपटकर खंभे को नोचने लगती है। राहुल जी, आप संसद चलने नहीं देते। मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। संसद में शोर-शराबे…
Read More3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत:4 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली।दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, करीब 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा में हुई। सूचना मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। NDRF, दिल्ली पुलिस और MCD की टीमें भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।MCD ने मामले…
Read More