बड़नगर। आबकारी विभाग उज्जैन द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान को प्रभावी बनाने एवं सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़नगर में कोटवारों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संवाद से समाधान, सहभागिता से सुशासन के मंत्र पर जोर दिया गया।बैठक में एसडीएम धीरेंद्र पाराशर, आबकारी विभाग से निधि जैन, तहसीलदार रुपाली जैन सहित आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध मदिरा से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, स्थानीय स्तर पर सतर्कता एवं जनसहभागिता पर चर्चा की गई। सशक्त सूचना तंत्र, सक्रिय जनसहभागिता और समन्वित प्रयास से अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी पहल की जाएगी। ग्राम स्तर पर प्रशासन की पहुंच को और प्रभावी बनाने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही।
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की संयुक्त बैठक में कोटवारों के साथ सूचना तंत्र मजबूत करने पर चर्चा