जेब के रुमाल में छिपा रखी 1.50 लाख की ब्राउन शुगर संग तस्कर पकड़ाया: केस दर्ज

इंदौर।इंदौर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने राजकुमार सब्जी मंडी के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।आरोपी की पहचान निरंजनपुर निवासी मनोज उर्फ मन्नू (25) के रूप में हुई है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने मामले का खुलासा किया।

चेकिंग के दौरान टीम को देखकर घबराया आरोपी-क्राइम ब्रांच  टीम हनुमान मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक टीम को देखकर घबराने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली। उसके पास एक सफेद रुमाल में रखी 15 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment