अजाक्स/बाप समिति ने शिक्षा मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को दिया ज्ञापन

महिदपुर। म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवं बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति महिदपुर द्वारा शिक्षा मंत्री के नाम महिदपुर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से वन स्टेप अप योजना में सेवाकाल 15 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष करने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन कार्यक्रम में डोमा परिसंघ म.प्र. के प्रदेश महासचिव जे के मालवीय, अजाक्स तहसील अध्यक्ष बी एल परमार, पूर्व बी आर सी रमेशचंद्र देवड़ा, बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति उपाध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, सहसचिव अनिल दावरे, गोकुल चौहान, रमेशचंद्र नरवरिया, गंगाराम सिसोदिया, राधेश्याम जी, श्रवण मालवीय, नरेंद्र परमार, बालूसिह वर्मा, बाबूलाल परमार आदि उपस्थित थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment