पदयात्रा के दौरान शाह बोले-राहुल मुद्दों पर चर्चा नहीं करते, अराजकता फैला रहे

करनाल।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में पदयात्रा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। वर्ष 2024 के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।शाह ने कहा, “कहते हैं न कि बिल्ली को जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो वह झपटकर खंभे को नोचने लगती है। राहुल जी, आप संसद चलने नहीं देते। मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। संसद में शोर-शराबे को कांग्रेस ने अपना कल्चर बना दिया है। सड़क पर भीड़ इकट्ठा करके अनार्किस्ट (अराजकतावादी) की तरह अराजकता फैलानी है।    उन्होंने कहा, “देश की जनता को तय करना है कि देश की समस्याओं और जनता की भलाई के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं पर चर्चा सड़क पर होनी चाहिए या संसद में। राहुल गांधी को सड़क पर चर्चा करने का इतना ही शौक है तो कोई बात नहीं। हरियाणा के किसी चौराहे की जगह तय कर लें। हमारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चर्चा करने के लिए वहां पहुंच जाएंगे।”करनाल में पदयात्रा के बाद गृहमंत्री अंबाला के लिए रवाना हो गए। वे 600 करोड़ रुपए की लागत से बने 1857 की क्रांति के शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। गांधी मैदान में जनसभा भी करेंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment