नीमच। जिले मे अवैध शराब के निर्माण व परिवहन की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान में पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम व नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे थाना कुकडेश्वर, थाना मनासा व थाना रामपुरा की संयुक्त टीम को करीब 2500 लीटर महुआ लहान तथा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने की 08 भट्टियो को नष्ट करने में सफलता मिली है ।
घटना – दिनांक 04.11.2026 को थाना प्रभारी उनि मंगलसिंह राठौर मय थाना कुकड़ेश्वर, मनासा व रामपुरा बल के साथ अवैध शराब की धरपकड़ हेतु थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ी आंत्री व उसके आस पास के क्षेत्र मे हाथ भट्टी की कच्ची शराब के निर्माण के संभावित स्थानो पर दबिश देकर करीब 2500 लीटर महुआ लहान नष्ट कर जंगल मे बनी 08 अवैध भट्टियो को नष्ट किया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर उनि मंगलसिंह राठौर व उनकी टीम, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक हिमांशु चौहान व उनकी टीम तथा थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक निलेश सोलंकी व उनकी टीम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा ।