बडौद। – पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस के नेतृत्व में थाना बड़ोद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 71.36 ग्राम MD ड्रग्स सहित लगभग 13,78,600/- की संपत्ति जप्त करने में सफलता प्राप्त की घटना अनुसार 02 नवम्बर को सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह पंवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल निवासी दो व्यक्ति सफेद रंग की हुंडई औरा कार क्रमांक MP 04 ZL 2279 में अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स लेकर बडौद से जहांगीरपुरा रोड, आलोट बायपास के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल दो स्वतंत्र पंचों को साथ लेकर जहांगीरपुरा रोड, आलोट बायपास के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं वाहन के अनुसार सफेद रंग की हुंडई औरा कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर उसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान दोनों सीटों के बीच गियर के पास बने बॉक्स में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से सफेद दानेदार पदार्थ MD ड्रग्स बरामद हुआ।
इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर उक्त मादक पदार्थ का कुल वजन 71.36 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों शाकिर अंसारी पिता नासिर अंसारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 42, बाग फरहद अफजा, ऐशबाग, भोपाल एवं शाहिद खान पिता अबरार खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 35, रसिदिया स्कूल के पास, जहांगीराबाद, भोपाल को गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना बडौद पर अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थ की उपलब्धता एवं उसके स्रोत तथा अन्य संभावित संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है। निरीक्षक रूपसिंह बैंस, asi दरबारसिह पंवार,प्रधान आरक्षक अर्जुन बागड़ी, प्रधान आरक्षक सतीश मोदी, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, शुभम जोशी,आरक्षक श्रीपालसिंह देवड़ा, आरक्षक सुग्रीव जाटव,आरक्षक भीमसिंह मालवीय,आरक्षक आकाश टेकाम,आरक्षक अर्जुन आंजना महिला आरक्षक रानू राठौर की सराहनीय भूमिका रही है।