मंडलेश्वर। पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश का परिवहन कर महाराष्ट्र ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से चार गोवंश बरामद किए हैं। कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन और 12 हजार रुपये कीमत के चार गोवंश जब्त किए गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में अवैध रूप से गोवंश भरकर कसरावद रोड की ओर से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर मंडलेश्वर पुलिस ने कसरावद रोड पुल के पास सुबह करीब 4:45 बजे घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक MP-41-GA-3853 को रोका।वाहन की जांच करने पर उसमें चार गोवंश भरे हुए मिले।
पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुकेश पिता दिनेश खरते, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बोराली, थाना पलसूद, जिला बड़वानी बताया। वहीं वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम धीरज पिता रमेश मोरे, उम्र 24 वर्ष, जाति भील, निवासी करणपुरा, थाना खेतिया, जिला बड़वानी बताया। दोनों से गोवंश परिवहन के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने बताया कि गोवंश को ग्राम पांगरी से महाराष्ट्र की ओर वध के लिए ले जाया जा रहा था। इस पर थाना मंडलेश्वर में अपराध क्रमांक 364/2026 के तहत मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9, धारा 11(घ) तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप वाहन और चारों गोवंश को जब्त कर आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में चैनसिंह सोलंकी, कालूराम बदनावरे, अमित, कपिल, शिवकुमार, विकास एवं शैलेश सहित मंडलेश्वर पुलिस टीम और खरगोन पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।