रात का गिरता तापमान, सुबह तक ठंड का असर

उज्जैन। अर्णव और मुरासु चक्रवात का असर अब थम चुका है और मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है, लेकिन रात के तामपान में गिरावट आ रही है। जिससे सुबह तक ठंड का असर बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है।
नम्बर माह का प्रथम सप्ताह बीतने को है। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री बना हुआ है। लेकिन रात के तामपान में गिरावट आ रही है। बुधवार-गुरूवार रात 15 डिग्री दर्ज किया गया, इस बीच सुबह सूर्योदय के पहले तक ठंड का असर बना रहा। सुबह-शाम हवा 6 से 8 किलोमीटर की बनी हुई है। दिन में हवा की गति काफी कम दर्ज हो रही है। मौसम विभाग की माने तो दीपावली तक दिन का मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। जिसके चलते दीपावली का पर्व मनाने में मौसम की बाधा नहीं आयेगी। 15 नवम्बर बाद ठंड का असर तेज हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आयेगी।  माह के अंत में मौसम का मिजाज बदल सकता है और मावठे की बारिश के आसार बन सकते है। जिसके बाद दिसंबर माह तेज ठंड का साबित हो सकता है।
गर्म कपड़ों के बाजार में चहल-कदमी
रात का तापमान कम होने पर बढ़ती ठंड के चलते अब गर्म कपड़ों के बाजार में चहल-कदमी दिखाई देने लगी है। लोगों द्वारा ठंड से बचने के लिये खरीददारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल बच्चों से जुड़े गर्म कपड़ों की खरीददारी का क्रम बना हुआ है। बाहर से आये व्यापारियों का कहना है कि गर्म कपड़ों की खरीदी का बाजार दीपावली बाद गुलजार हो जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment