कमिश्नर को पीड़िता ने बताई आपबीती; आरोपी के पिता हैं भाजपा पदाधिकारी और सरपंच ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के महिला थाने में डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर फरहान पिता शफुद्दीन शेख, निवासी बुढानिया के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। फरहान के पिता हातोद क्षेत्र के बुढानिया में भाजपा से सरपंच और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी हैं, जबकि फरहान खुद एक कैफे संचालित करता है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संतोष और सागर के साथ पीड़िता पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरी- 7 मजदूरों की मौत
3 गंभीर रूप से घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका ब्रह्मास्त्र गुरुग्राम गुरुग्राम में सोमवार रात ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। मिट्टी और मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। टीमें रेस्क्यू आॅपरेशन चलाए हुए है। अभी तक…
Read Moreईरान जंग- पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद
मंत्रियों की सैलरी-विदेश दौरे रोके, सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन खुलेंगे, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है। इसके तहत सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरे रोक दिए गए हैं। मंत्री दो महीने…
Read Moreमहाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, जन्मदिन की पार्टी के दौरान किया हर्ष फायर
उज्जैन। रतलाम जिले के आलोट में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के दौरान गोली आसमान की बजाय सामने की ओर चल गई और पड़ोस में रहने वाले युवक को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलाने वाला युवक महाकाल मंदिर का सिक्योरिटी गार्ड बताया जा रहा है। घटना सोमवार रात आलोट नगर के प्रमिलागंज इलाके की है। यहां रहने वाला श्याम नायक पिता अमर सिंह अपना जन्मदिन मना…
Read Moreहर घंटे औसतन 8 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हो रहे
गिने-चुने लोगों को ही वापस मिलती है ठगी की रकम उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी हर घंटे औसतन 8 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हो रहे हैं। अगर हिसाब लगाया जाए तो रोज लगभग 190 लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। 2025 में पहले छह महीनों में ही कुल 34021 साइबर अपराध के केस सामने आए हैं, जबकि यह आंकड़ा 2021 के मुकाबले कई गुना ज्यादा है, जब पूरे साल में सिर्फ 13768 मामले दर्ज हुए थे। साल 2021 से 2025 तक का…
Read Moreलुटेरों से 50 हजार और बाइक हुई बरामद
उज्जैन। 8 लाख की लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान उसने 50 हजार रूपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। नागेश्वरधाम कालोनी में रहने वाला अनुराग पिता राजेन्द्रसिंह आंजना शुक्रवार शाम दोस्त अनिरूद्ध सेन के साथ तराना तहसील के ग्राम हालूखेड़ी में मामा ईश्वरसिंह के यहां से 8 लाख रुपए लेकर एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 ईवी 9130 से वापस लौट रहा था। सायरखेड़ी मार्ग पर झमझम…
Read Moreतेज आवाज के साइलेंसर लगाकर दौड़ा रहे थे बुलेट
उज्जैन। तेज आवाज के मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अभियान में चैकिंग के दौरान नागदा पुलिस ने 2 बुलेट जप्त की है। नागदा पुलिस ने रविवार-सोमवार रात चैकिंग दौरान तेज आवाज के साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ा रहे 2 युवकों को पकड़ा। एक बुलेट क्रमांक एमपी 13 ईएम 0940 देवराजसिंह निवासी भाटीसूडा की थी। दूसरी बुलेट क्रमांक एमपी 09 बीएल 3624 का चालक विजय प्रजापत था। दोनों ने बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाइड कराये थे। जिसके चलते ध्वनि प्रदूषण तो हो रहा था वहीं…
Read Moreहत्या के आरोपियों को 33 माह बाद आजीवन कारावास
उज्जैन। शराब पीने के दौरान विवाद होने पर हत्या करने वाले आरोपियों को 33 माह बाद न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या करने वालों ने एक को घायल भी किया था। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीपसिंह भदौरिया ने बताया कि 31 मई 2023 को रात में बहादूर पिता रामचंद्र, जीवन पिता भंवरलाल और सेवाराम पिता देवीलाल महिदपुर क्षिप्रा नदी की पुलिया पर बैठ शराब पी रहे थे। नशे में जीवन और सेवाराम के बीच विवाद हो गया था। सेवाराम ने अपने साथी जितेन्द्र को बुला लिया था।…
Read Moreमायके आई हुई नवविवाहिता ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई
उज्जैन। मायके आई हुई नवविवाहिता ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने पर एफएसल टीम घटनास्थल पहुंची, वही तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच परिजनों के बयान दर्ज किये। भैरवगढ़ थाना एएसआई कैलाशचंद्र चौहान ने बताया कि ग्राम रलायता भोजा से पूजा पिता भगवानसिंह 22 वर्ष को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाया था। मामले में मर्ग…
Read Moreधमकी देकर बनारस की महिला बनाया गया था दबाव चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को बदनाम करने की रची थी साजिश
उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को बदनाम करने के साथ ब्लैकमेल करने की साजिश का सोमवार खुलासा हुआ। बनारस की महिला ने मामले की शिकायत महाकाल थाना पुलिस को दर्ज कराई है। महिला का कहना था कि उसे पहले रूपयों का लालच दिया गया। वहीं अब धमकी देकर बुलाया गया था। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि बनारस के समरीन स्कूल के पास इंद्रानगर में रहने वाली रीता पति सुधीर मिश्रा ने रविवार को शिकायती आवेदन देकर बताया था कि उस पर चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद महाराज…
Read More