महामंडलेश्वर पर रेप का आरोप, संत बोले- हनीट्रैप की साजिश:महिला बोली-ब्लैकमेल किया

उज्जैन। सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महामंडलेश्वर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है।फेसबुक पर हुई पहचान,  आश्रम पहुंची-महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात दत्त अखाड़ा आश्रम में महामंडलेश्वर ज्ञानदास से हुई थी। इसके बाद फेसबुक के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता गया। महिला के अनुसार, वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर वह अपने भाई के साथ दादू आश्रम पहुंची थी और कुछ दिन वहीं रुकी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment