खरसौदकलां। भाटपचलाना पुलिस ने खरसोदकला से बड़नगर सड़क मार्ग से गांजा तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी के पास से 1 किलो 517 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के रूप में गांजा मिला।थाना प्रभारी सत्येंद्रसिंह चौधरी ने बताया की मुखबिर के जरिए सूचना मिलेगी एक व्यक्ति गांजा सप्लाई करने के लिए निकला है। सूचना मे बताए होलिए के गांजा खरसोद सुंदराबाद के बीच बढ़िया घंटे पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर के पकड़ा। जिसने अपना नाम पता रामचन्द्र पिता मांगू सिंह निवासी ग्राम चिरोलाकला होना बताया।आरोपी के पास से 1 किलो 517 गांजा मिला है ।आरोपी रामचंद्र चौहान के विरुद्ध थाने पर अपराध धारा 8/20एनडीफसी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षक में दाखिल किया है। आरोपी को पकड़ने में उच्च निरीक्षक शैतान सिंह डिंडोर , गिरधारी कनेल,शैलेंद्र सिंह ,आर विजय जाट,मुकेश नागर आदि की अहम भूमिका रही।
1 किलो 517 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को घेराबंदी के साथ किया गिरफ्तार