महिदपुर रोड ! ग्राम सगवाली व इसन खेड़ी के बीच सड़क मार्ग के कांकड़ पर विराजित भेरू महाराज जी की मूर्ति को अज्ञात बदमाश ने सोमवार मंगलवर की रात को पत्थर मार मार कर मूर्ति को खंडित कर दिया। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत सगवाली के सरपंच भूपेंद्र सिंह राठौड़ , पृथ्वीराज राठौड़ ग्रामीणों ने महिदपुर रोड थाने में दी साथ ही विधि विधान से फिर से चोला चढ़ाकर किसी ने भैरू महाराज की मूर्ति को अपने पूर्व स्वरूप में कर दिया थाना प्रभारी ने बताया सरपंच भूपेंद्रसिंह तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली है अज्ञात बदमाश की तलाश की जा रही है।
बदमाशों ने भेरू महाराज की प्रतिमा को किया खंडित:पुलिस कर रही सरगर्मी से बदमाश की तलाश