बीच सड़क पर युवती को पीटा:बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश

इंदौर।इंदौर के राऊ में रहने वाली एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक, आरोपी उस पर दोबारा बात करने का दबाव बना रहा था।पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि वह शुभम चौहान को पिछले चार साल से जानती है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन शुभम की कुछ हरकतों के चलते उसने करीब एक माह पहले उससे बात करना बंद कर दिया।सोमवार को वह अपनी कंपनी जा रही थी। तभी रास्ते में शुभम बाइक लेकर पहुंचा और उसे रोककर पूछा कि वह उससे बात क्यों नहीं करती। जब युवती आगे बढ़ने लगी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपशब्द कहे। इसके बाद उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। आरोपी ने उसके पेट में जोर से लात मारी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा।इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद शुभम युवती को धमकी देकर वहां से भाग गया। बाद में पीड़िता ने अपनी मां और भाई को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment