अमरनाथ यात्रा से लौट रहेएमपी-राजस्थान के40 श्रद्धालुओं से भरी बस50 फीट गहरी खाई में गिरी

श्रीनगरजम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस मंगलवार को करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। हादसे में सभी यात्री घायल हैं, जबकि दो को गंभीर चोटें आई हैं।ये हादसा सुबह करीब 7 बजे गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पहले उप जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया।
                                                           जानकारी के मुताबिक ज्यादातर यात्रियों को मल्टीपल इंजरी और हेड ट्रॉमा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है और उनका उपचार जारी है।मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे की जानकारी लेकर अधिकारियों से घायलों की हालत पर चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी हादसे से अवगत कराया।देवड़ा ने बताया कि दुर्घटना में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार जम्मू-कश्मीर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि घायलों को बेहतर इलाज और जरूरी मदद मिल सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment