मोबाइल हैक होने के बाद खाते से निकले 51 हजार

उज्जैन। आनलाइन खातों से राशि निकलने के मामले कम नहीं हो रहे है। साइबर ठगों द्वारा लगातार धोखाधड़ी की जा रही है। इंगोरिया के ग्राम रणवा में रहने वाले अजय पिता राधेश्याम सोलंकी का मोबाइल अचानक 16 अक्टूबर को हैक हो गया था। एक दिन बाद उसके खाते से 51 हजार रूपये निकलने का मैसेज मिला। अजय ने आॅनलाइन हुई धोखाधड़ी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर दर्ज कराई। मामला इंगोरिया पुलिस के पास पहुंचा तो मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस का कहना था कि अजय द्वारा एपीके फाइल पर क्लिक किया था। जिसके बाद मोबाइल हैक हुआ अनाधिकृत तरीके से राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। एक मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले विवेक पिता भंवरलाल चौपरिया के साथ मई माह में हुआ। उसके पास दो क्रेडिट कार्ड थे। मोबाइल पर कॉल आया और कहा गया कि दो क्रेडिट कार्ड एक कर दिये जायेगें। लिंक भेजी है, जिस पर जानकारी भरकर भेजना होगी। विवेक ने लिंक ओपन की और खाते से 90 हजार का ट्रांजेक्शन हो गया। उसके द्वारा आॅनलाईन साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी। पांच माह बाद मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment