उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के खरसौद खुर्द में बिजली बिल की वसूली करने गई टीम के साथ किसान और उसके बेटे ने मारपीट की। कर्मचारी उनसे बिल की राशि जमा करने का कह रहे थे।घटना में कर्मचारी की बाईं आंख, कंधे और सिर में चोट आई है। गुरुवार को घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने किसान श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ केस दर्ज किया है।बिल जमा करने से इनकार पर बढ़ा विवाद-बिजली विभाग में वरिष्ठ परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ ईश्वर भिलाला (50) निवासी…
Read MoreDay: October 29, 2026
INDIA ब्लॉक से गठबंधन कर सकती है CJP: 1 नवंबर की रैली को समर्थन; राहुल बोले- छात्र संगठन भी मार्च में आएं
नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विपक्ष की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी के लोग रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। CJP ने INDIA ब्लॉक से गठबंधन के संकेत भी दिए हैं। उसने इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है। वहीं, राहुल गांधी…
Read Moreहाईकोर्ट ने आजम खान औरउनके बेटे की 10 साल की सजा सस्पेंड की : दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार
इलाहाबाद।सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा को हाईकोर्ट ने सस्पेंड कर दिया। दोनों को जमानत भी दे दी। गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डबल पैन कार्ड मामले में यह फैसला सुनाया है। हालांकि, कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब्दुल्ला के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, आजम अभी जेल से बाहर आएंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। वजह आजम के खिलाफ अभी दो पेंडिंग केस हैं।आजम…
Read More*अफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही*
इंदौर। शहर में विकास कार्यों की फाइलें दफ्तरों में अटकी हैं और जनता परेशान हो रही है। अफसर कागजों में उलझे हैं, जिसका खामियाजा सरकार की छवि को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह सुदामा नगर सेक्टर-डी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गुस्सा फूट पड़ा। *उन्होंने दो टूक कहा “आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है।”* महापौर अपने नियमित सुबह के दौरे के दौरान स्थानीय पार्षद जीतू राठौर…
Read Moreरेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लेकर ऑटो चालकों में खींचतान, मीटर से सफर की व्यवस्था कब?शहर की छवि पर सवाल
इंदौर। देश के स्वच्छ शहर इंदौर की पहचान केवल साफ-सफाई और विकास से नहीं, बल्कि यहां आने वाले मेहमानों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवहार से भी बनती है,लेकिन रेलवे स्टेशन के बाहर उतरते ही यदि यात्रियों का सामना ऑटो चालकों की चिल्ला-पुकार, सवारी को अपने वाहन में बैठाने की प्रतिस्पर्धा और किराए को लेकर असमंजस से हो, तो शहर की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार होता है। दूसरे शहरों से आने वाले यात्री, परिवार, बुजुर्ग और महिलाएं स्टेशन से…
Read More