बिजली बिल वसूली करने गई टीम के साथ किसान और उसके बेटे ने की मारपीट:केस दर्ज- वीडियो वायरल

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के खरसौद खुर्द में बिजली बिल की वसूली करने गई टीम के साथ किसान और उसके बेटे ने मारपीट की। कर्मचारी उनसे बिल की राशि जमा करने का कह रहे थे।घटना में कर्मचारी की बाईं आंख, कंधे और सिर में चोट आई है। गुरुवार को घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने किसान श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ केस दर्ज किया है।बिल जमा करने से इनकार पर बढ़ा विवाद-बिजली विभाग में वरिष्ठ परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ ईश्वर भिलाला (50) निवासी खरसौद खुर्द ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे वह साथी कर्मचारियों कचरू गारी, घनश्याम गारी और अनिल के साथ श्याम पंड्या के खेत स्थित मकान पर अस्थाई कृषि बिजली कनेक्शन के बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment