इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 8वीं मंजिल से गिरकर हुई शादीशुदा युवती की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। अंजलि की 24 अक्टूबर को पलाश परिसर की 8वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई थी। वह आरोपी अजय मुड़े के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।आरोपी उस पर चरित्र को लेकर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने मामले में अंजलि के नाबालिग भाई अर्जुन और पलाश परिसर रहवासी समिति के अध्यक्ष अभिषेक दुबे के बयान दर्ज किए हैं।रोज झगड़े और चिल्लाने की आवाजें आती थीं-अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया कि करीब 8 से 10 दिन पहले युवक और युवती पलाश परिसर में किराए से रहने आए थे। इसके बाद से ही उनके फ्लैट से आए दिन झगड़े और चिल्लाने की आवाजें आती थीं। रहवासी समिति का अध्यक्ष होने के नाते वे अन्य रहवासियों के साथ दोनों को समझाने पहुंचे थे।
8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले मे प्रेमी पर FIRदर्ज