वॉर्मअप करते समय गिरा दसवीं का छात्र, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया उसे मृत घोषित

इंदौर।इंदौर के अटल खेल परिसर में वॉर्मअप करते समय 15 वर्षीय दसवीं का छात्र कनिष्क बोयक गिर पड़ा। 17 वर्षीय भाई दिव्यांश ने उसे CPR देकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार शाम 5 से 6 बजे के बीच की है।कनिष्क परिवार के साथ स्कीम-78 में रहता था। रिश्तेदार हरीश बोयक ने बताया कि कनिष्क 2-3 साल से अटल खेल परिसर में नियमित व्यायाम करने जाता था।

कुछ समय पहले भी दौड़ते समय गिरा था-परिचितों के मुताबिक, कुछ साल पहले भी कनिष्क दौड़ते समय गिर गया था। उस समय डॉक्टरों ने हार्ट संबंधी समस्या का जिक्र किया था। हालांकि, इसके बाद उसकी तबीयत ठीक थी।कनिष्क और दिव्यांश अपनी मां के साथ राज मोहल्ला इलाके में रहते थे। उनके पिता का करीब 12 साल पहले सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदार स्तब्ध हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment