शिक्षा का कैलेंडर फाइलों एवं योजना तक सिमटा बाल सभा की राह देखते रहे बच्चे, बैंड स्पर्धा का “ बैंड बजा” -लोक शिक्षण संचालनालय के शैक्षणिक कैलेंडर के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

उज्जैन। लोक शिक्षण संचालनालय के शैक्षणिक कैलेंडर शिक्षा सत्र 2026-27 में 25 जुलाई को प्रथम तीन काल खंडों में साप्ताहिक बाल सभा का आयोजन-सबल भारत के अंतर्गत नृत्य/संगीत के कार्यक्रम होना थे। इसके उलट बच्चों को इन काल खंडों में पढाई करवाई गई। इसके साथ ही इसी दिन जिला स्तरीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता होना थी। हालत यह रही की प्रतियोगिता तो ठीक स्कूलों में भी बैंड नहीं बजा। विद्यार्थियों को बैंड देखने को भी नहीं मिला। प्रति वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी करता है। इस…

Read More

मक्सी क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिजपरअज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

“मक्सी। मक्सी रेलवे क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिज के ऊपर सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से जीआरपी चौकी को दी गई, जिसके बाद जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।जीआरपी चौकी मक्सी के प्रधान आरक्षक 17 प्रताप सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव…

Read More

नरवर थाने पहुंचे स्कूली बच्चे, पुलिसिंग के साथ सीखी साइबर सुरक्षा

उज्जैन। स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत नरवर थाने का दौरा किया। यहां पुलिस अधिकारियों ने पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के छोटे बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में दी। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।                                                                भ्रमण के दौरान अधिकारियों…

Read More

साइबर सेल की तत्परता से ठगों के खातों में ₹5 लाख से अधिक की राशि होल्ड करवाई

रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर सेल रतलाम की तत्परता से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए एक फरियादी की ₹5 लाख से अधिक की राशि ठगों के खातों में होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त हुई ।फेसबुक पर मिली लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश का दिया…

Read More

देपालपुर में मजबूत फील्ड सब इंस्पेक्टर की कमी, स्थानांतरण के बाद बढ़ा प्रभारी पर कार्यभार

देपालपुर। इंदौर ग्रामीण पुलिस के देपालपुर थाने में सब इंस्पेक्टर स्तर पर फील्ड अनुभव वाले अधिकारी की कमी महसूस की जा रही है। हाल ही में देपालपुर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह संगर का स्थानांतरण चंद्रावतीगंज थाना कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद थाना प्रभारी पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं अन्य फील्ड कार्यों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। इसी क्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय, देपालपुर में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर तुकाराम वर्मा का स्थानांतरण पुलिस थाना देपालपुर कर दिया गया है। तुकाराम…

Read More

अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण के दौरान ऊंचाई से गिरे मजदूर की मौत:मर्ग कायम

मंदसौर। शहर के अफीम गोदाम रोड स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान दीवार तोड़ते समय एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। 25 वर्षीय मृतक की पहचान साबिर पिता कालू खां मेवाती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अचेरी का रहने वाला था और वर्तमान में नाहरसैय्यद मेला ग्राउंड में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साबिर सोमवार दोपहर मंदिर में दीवार तोड़ने का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 15 फीट नीचे पड़े पत्थरों…

Read More

फोरलेन सडक निर्माण में बाधक अतिक्रमण ग्रामीणों ने स्वयं हटाए 

नीमच। शहर से लगे जिले के महू रोड हाईवे स्थित ग्राम जमुनिया कला में एक ट्रॉली पलटने जैसे  हादसे से सबक लेकर आगे और कोई बड़ी घटना की  आशंका को रोकने की सोच रख ग्रामवासियो को  सुरक्षा उपाय करने के लिए मजबूर कर दिया ।  जमुनिया कला के युवाओं,ग्रामीणों और पंचायत ने मिलकर एक दूरगामी फैसला लिया। उन्होंने संभावित सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में चल रहे फोरलेन निर्माण परियोजना को गति प्रदान करने के उद्देश्य से चौराहे पर हुए अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने का निर्णय लिया।…

Read More

तेज रफ्तार से शहर में प्रवेश करती है बसें, हादसों के बाद भी नहीं जागा सिस्टम:लोगों को परेशानी

सारंगपुर।शहर से गुजरे ओल्ड एबी रोड पर बसों की बेलगाम रफ्तार अब लोगों की सुरक्षा पर भारी पडती नजर आ रही है। हाइवे से तेज गति में दौडती इंदौर, उज्जैन, ब्यावरा, गुना सहित अन्य मार्गों की लंबी दूरी की बसें शहर की सीमा में प्रवेश करने के बाद भी अपनी रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर रही हैं। खासकर सारंगपुर बस स्टैंड से सवारी बिठाने और निर्धारित समय से पहले गंतव्य तक पहुंचने की होड में चालक बसों को तेज गति से दौडाते नजर आते हैं। सडक पर लगातार बढते यातायात…

Read More

PoK में विधानसभा चुनाव का पहला चरण:; 2 महीने से हो रहे हिंसक प्रदर्शन

मुजफ्फराबाद।पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सोमवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मतदाता इस बार वोटिंग करने नहीं जा रहे हैं।सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल है जिनमें वोटिंग सेंटर पर सिर्फ कर्मचारी नजर आ रहे हैं। जबकि वोटिंग के लिए वहां कोई मौजूद नहीं है।दरअसल, PoK में पिछले दो महीनों से लगातार विरोध प्रदर्शन, हिंसा, गिरफ्तारियां और सरकारी कार्रवाई जारी है।यह विवाद उन 12 विधानसभा सीटों को लेकर है, जो भारत के जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान जाकर बसे…

Read More

ट्रम्प बोले- हथियारों की कमी नहीं:ईरान को धमकी दी; खार्ग आइलैंड पर अटैक कीAI तस्वीर शेयर की

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका के हथियार खत्म नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे पास दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार हैं, जरूरत से भी ज्यादा।”ट्रम्प का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान के साथ लगातार टकराव की वजह से अमेरिका के पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार घट रहा है। बयान के तुरंत बाद ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई AI तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर…

Read More