नीमच। शहर से लगे जिले के महू रोड हाईवे स्थित ग्राम जमुनिया कला में एक ट्रॉली पलटने जैसे हादसे से सबक लेकर आगे और कोई बड़ी घटना की आशंका को रोकने की सोच रख ग्रामवासियो को सुरक्षा उपाय करने के लिए मजबूर कर दिया । जमुनिया कला के युवाओं,ग्रामीणों और पंचायत ने मिलकर एक दूरगामी फैसला लिया। उन्होंने संभावित सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में चल रहे फोरलेन निर्माण परियोजना को गति प्रदान करने के उद्देश्य से चौराहे पर हुए अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने का निर्णय लिया। यह अपने आप में विकास की एक नई पहल और मिसाल पेश की है।सही समझ रखने वाले युवाओं के मार्गदर्शन से लोगो ने स्वयं आगे आकर विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है।
ग्रामीणों और पंचायत द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल तात्कालिक रूप से सड़क सुरक्षा में सुधार करेगा, बल्कि करोडो की लागत से बन रही फोरलेन परियोजना के सुचारु निर्माण हेतु सजग पहल है । इस परियोजना के तहत प्रमुख जमुनिया कला हैँ,जहाँ एक भव्य और सुरक्षित चौराहे का निर्माण होना है l जिसका उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है। स्थानीय निवासी शुभम शर्मा ने इसका बीडा उठाते हुए मीडिया को बताया कि यह नया चौराहा आधुनिक सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना ना हो और इस क्षेत्र के विकास के साथ,सुचारु आवागमन हो सके। आज के समय में यह बड़ी सोच है जिसमे गांव को भविष्य की नजरों से देखा हैl कहीं हाईवे ऑनलाइन निर्माण में लोग औरंगाबाद लगते हैं और भविष्य में वहां आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटनाओं को न्योता मिलता है l निर्माण पूर्ण होने के बाद समाधान की गुंजाइश कम हो जाती है इस तरह ग्रामीणों का यह प्रयास सराहनीय हैँ।