शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप: एसपी और सीएमओ को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

नीमच। नगर के स्कीम नंबर-9 निवासी ने जिला पुलिस अधीक्षक नीमच को अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में उल्लेख कर बताया कि शासकीय आम रास्ते पर करीब 20 फीट अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।जिला पुलिस अधीक्षक और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीमच को दिए ज्ञापन में बताया कि पड़ोसी परिवार द्वारा उनके मकान के समीप स्थित शासकीय आम रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही उनके मकान में हवा और रोशनी भी प्रभावित हो रही है।ज्ञापन में बताया कि अतिक्रमण को लेकर समझाइश देने पर संबंधित पड़ोसी एवं उनके परिवारजन गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं और त्योहारों के समय इस प्रकार के विवाद से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जाहिर की।ज्ञापन में मोहम्मद रफीक ने बताया कि संबंधित परिवार के मकान के वैध दस्तावेज और नगर पालिका में संपत्ति कर जमा करने को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment