अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण के दौरान ऊंचाई से गिरे मजदूर की मौत:मर्ग कायम

मंदसौर। शहर के अफीम गोदाम रोड स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान दीवार तोड़ते समय एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। 25 वर्षीय मृतक की पहचान साबिर पिता कालू खां मेवाती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अचेरी का रहने वाला था और वर्तमान में नाहरसैय्यद मेला ग्राउंड में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साबिर सोमवार दोपहर मंदिर में दीवार तोड़ने का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 15 फीट नीचे पड़े पत्थरों पर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया जांच शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment