मंदसौर। जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगरखेड़ी में पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली दूध बनाने की सामग्री और उपकरण जप्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।प्राप्त जानकारी अनुसार कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी और जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादोन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर विधिवत जप्त कर लिए। फैक्ट्री से 6 कट्टे मिल्क पाउडर, 5 वनस्पति घी के टीन, चार यूरिया के कट्टे, एक फिल्टर मिक्सर इलेक्ट्रॉनिक मशीन, गैस भट्टा, डी फ्रीज, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, पानी की मोटर, 40 लीटर लिक्विड सोप और दो दूध टेस्ट करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीनें बरामद की गईं।इस मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्णपाल सिंह और शिवराजसिंह दोनों निवासी डूंगरखेड़ी, थाना शामगढ़ के खिलाफ धाराओं 272, 274, 275 और 110 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
नकली दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़-यूरिया और मिल्क पाउडर से बन रहा था दूध, दो आरोपी गिरफ्तार