उज्जैन। काठमांडू नेपाल से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु होटल का पता भूल गये। काफी भटकने के बाद उन्होने पुलिस से सहयोग मांगा और सामान होटल में रखा होने की बात कहीं। पुलिस ने कुछ घंटों में होटल का पता लगाया और श्रद्धालुओं को पहुंचाया। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि काठमांडू से विनीता भट्टराई और नीरव कार्की महाकाल दर्शन के बाद अपने होटल का पता भूल गए। परेशान होकर दोनों थाना महाकाल पहुंचे। बाहर से आये श्रद्धालुओं की परेशानी का समाधान करने के लिये एसआई चंद्रभान सिंह…
Read MoreDay: October 19, 2026
मानसिक कमजोर बालिका से अश्लीलता करने वाले का सजा
उज्जैन। 27 माह पहले मानसिक कमजोर बालिका को अपने साथ ले जाने के बाद रास्ते में अश्लीलता करने वाले आरोपी को पास्को एक्ट के मामले में न्यायालय ने 3 साल की सजा सुनाई है। आरोपी के खिलाफ अर्थदंड भी लगाया गया है। उपनिदेशक अभियोजन राजेन्द्र खांडेगर ने बताया कि 11 जुलाई 2024 को माकडोन क्षेत्र में मानसिक कमजोर नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा जबरदस्ती अश्लीलता का प्रयास किया था। नाबालिग का शोर सुनकर कुछ लोग एकत्रित हो गये थे। अश्लीलता करने वाला भाग निकला था। लोगों की सूचना पर…
Read More-ट्रेन में चढ़ते समय महिला का चुराया था मंगलसूत्र हिरासत में वारदात की फिराक में दोबारा आई महिला
उज्जैन। ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री का मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला दूसरी बार फिर से वारदात की फिराक में आई थी। जीआरपी ने उसे वारदात करने से पहले हिरासत में ले लिया। उससे पूर्व में चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद किया गया है। शाजापुर की रहने वाली रीना पति धर्मेन्द्र 15 अक्टूबर को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आई थी। वापस लौटने के लिये वह रेलवे स्टेशन पहुंची थी और प्लेटफार्म नम्बर 1 पर आई कामाख्या एक्सप्रेस में सवार होने के लिये चढ़ रही थी। उसी…
Read Moreपुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता से मारपीट की
उज्जैन। माकडोन के ग्राम मेरगढ़ में रहने वाले लक्ष्मीनारायण पिता दुलेसिंह भाटी 50 साल ने सोयाबीन की फसल काटी थी। 2 दिन पहले उसका पुत्र फसल बेचकर आ गया था। लक्ष्मीनारायण ने बेची गई फसल के रूपये मांगे तो पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुत्र-बहू द्वारा की गई अमानवियता की शिकायत लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को दर्ज कराई। मामले में दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और पुलिस घर पहुंची तो दोनों गायब मिले। पुलिस के…
Read More