जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप:सुनामी की चेतावनी , 10 किमी की गहराई में था केंद्र

कुमामोटो।जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया । भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी की एडवाइजरी जारी की है।JMA के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठने की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।भूकंप के बाद जापान सरकार ने कुमामोटो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। ये सभी प्रांत क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment