नई रेल लाइन की डीपीआर में बदलाव के विरोध में समिति की जनआंदोलन की तैयारी

बड़वानी।  अलीराजपुर से खंडवा तक प्रस्तावित नवीन रेलवे लाइन को लेकर ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति, निमाड़ क्षेत्र मध्यप्रदेश ने केंद्र सरकार से शीघ्र स्वीकृति एवं निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया है कि कुछ राजनीतिक दबावों के चलते रेलवे लाइन की तैयार डीपीआर एवं निर्धारित अलाइनमेंट में बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है, जो निमाड़ एवं जनजातीय अंचल के विकास को प्रभावित करेगा।ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति के केंद्रीय समिति अध्यक्ष  दामोदर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीराजपुर से खंडवा तक रेल संपर्क स्थापित करने की मांग क्षेत्र में लगभग 90 वर्षों से की जा रही है। इस रेल लाइन के निर्माण से गुजरात, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के निमाड़ और जनजातीय क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिल सकेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।श्री अग्रवाल ने बताया कि जुलाई 2024 में अलीराजपुर से खंडवा रेल लाइन के फाइनल सर्वे के संबंध में निर्णय लिया गया था।
सर्वे कार्य पूर्ण होने तथा डीपीआर तैयार होने के बाद अब रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय में आगे की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। ऐसे समय में डीपीआर अथवा अलाइनमेंट में बदलाव का प्रयास क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को प्रभावित कर सकता है।उन्होंने बड़वानी-खरगोन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना के पक्ष में अपनी भूमिका निभाएं तथा केंद्र सरकार के समक्ष क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करें।अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की लगभग नौ दशक पुरानी रेल सुविधा की मांग को लेकर अब निर्णायक रूप से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय से मांग की कि अलीराजपुर से खंडवा नवीन रेलवे लाइन को शीघ्र मंजूरी प्रदान कर निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि निमाड़ एवं जनजातीय अंचल को रेल सुविधा का लाभ मिल सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment