पुलिस ने लग्जरी कार से 89 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। जिले के थाना अफजलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी कर रहे पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 80 हजार रु. कीमत का कुल 89 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा तथा तस्करी में महिन्द्रा एक्सयूवी 500 कार जब्त की है।जानकारी के अनुसार अफजलपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दलौदा-बिलांत्री आम रोड स्थित हाई स्कूल के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध महिन्द्रा एक्सयूवी 500 कार क्र. यूपी 16 बीए 6768 को घेराबंदी कर रोका गया, जिस पर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल व पंचों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वरिन्दर सिंह (35) पिता हरजिन्दर सिंह जट सिक्ख निवासी जर्ग, जिला लुधियाना (पंजाब) बताया। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर 7 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 89 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उक्त डोडाचूरा जीवन निवासी भाटरेवास से लाना बताया है, जिसे प्रकरण में फरार आरोपी के रूप में नामजद कर तलाश की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment