7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, किया आरोपी गिरफ्तार:आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

मंदसौर। जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गांव में बरगद के पेड़ के खोखले तने के अंदर बरामद हुआ जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। पुलिस को पूरी आशंका है कि आरोपी ने बड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालिका कल से लापता थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय नामक एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिससे फिलहाल कड़ी पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीण गरोठ सिविल अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग पर अड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा भी गरोठ पहुंचे। कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों के सामने लेटकर नारेबाजी की। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांव में उत्सव के दौरान उसने बच्ची को संतरा खिलाने का लालच दिया और अपने घर से कुछ दूर स्थित पुराने बरगद के पेड़ के पास ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि बालिका के पिता और संदिग्ध आरोपी दोनों लुक्का गांव में मजदूरी का काम करते थे।इसके बाद शाम को आक्रोशित ग्रामीण और परिजन गरोठ थाने के परिसर में घुस गए और आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और पुलिस इस मामले में सभी पुख्ता सबूत जुटाने में जुटी हुई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment